Siddhart Nagar News: धूप-छांव में बीता दिन, उमस से बेहाल रहे लोग
सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में बुधवार को मौसम ने दिनभर लोगों को बारिश की उम्मीद में रखा, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। सुबह से ही धूप व बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। आसमान में बादल घिरने पर कई बार बारिश की उम्मीद बनी, मगर बूंदें नहीं गिरीं। बारिश नहीं होने के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने से उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। धूप निकलते ही चिपचिपी गर्मी का असर और बढ़ गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन नमी के कारण मौसम गर्म महसूस होता रहा। सुबह से दोपहर और फिर शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। ग्रामीण इलाकों में भी बादलों को देखकर बारिश की आस जगी, लेकिन मौसम ने आखिर तक निराश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.