सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ कस्बे के गड़ाकुल स्थित एक कैफे के सामने शनिवार की शाम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से एक युवक पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सूर्यकुड़िया गांव निवासी राम मनोज यादव ने शोहरतगढ़ थाना में तहरीर देकर बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी विनय यादव, अमित यादव, रामजीत यादव, संदीप यादव ने 26 अक्टूबर को एक ढाबा पर मेरे एक मित्र को मार पीट दिया था। उस दौरान मैंने बीच बचाव किया था। उसके बाद शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसी रंजिश को लेकर श...