सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में धारदार हथियारों के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गाने के साथ कई धारदार हथियारों के बीच दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो बढ़नी कस्बे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वीडियो में युवक दर्जनों धारदार हथियारों के साथ नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर गाने के साथ इसे पोस्ट किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन युवाओं के बीच गलत संदेश पहुंचा सकता है। ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...