सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम से आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग की पांच किलोमीटर व बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में कुल 105 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद जगदम्बिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में सदानन्द ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौतम यादव दूसरे, अनूप प्रजापति तीसरे, राजन यादव चौथे, अभिषेक यादव पांचवें व शुभम यादव छठें स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में काजल तिवारी ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- उन्मित और पुष्पा ने जीती पांच कि...