सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: बांसी। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी दो सगे भाइयों अजय कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव पुत्र बुद्धिराम को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया है। एसपी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक मामलों और क्षेत्र में भय व अशांति फैलाने संबंधी शिकायतों का उल्लेख किया गया है। इन तथ्यों के आधार पर डीएम न्यायालय ने दोनों को छह माह तक जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। जिला बदर की अवधि में दोनों के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जिले के 16 अपराधी छह माह के लिए जिला बदर न्यायालय में किसी पुराने मुकदमे की पेशी के लिए प्रवेश आवश्यक...