Siddhart Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में चार घायल
सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरबी टीम स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को रेफर कर दिया गया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया (लंगड़ी डीह) निवासी संत कुमार (34) अपने गांव के दोस्त पवन कुमार (24) के साथ बाइक से मन्नीजोत चौराहे पर दवा लेने जा रहे थे। दोनों अभी शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.