सिद्धार्थ, अक्टूबर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। दो जन्म प्रमाणत्र बनवाने व बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए सीजेएम न्यायालय में दायर वाद पर सीजेएम ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ को दिया है। मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव का है। शोहरतगढ़ पुलिस ने मामले में पिता-पुत्री समेत एक अन्य पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी संतोष पासवान पुत्र रामचंद्र पासवान ने पुलिस को तहरीर दी तो कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट में दायर वाद में बताया कि उसके ही गांव के सन्तराम पुत्र लखन ने अपनी पुत्री ऊषा का दो शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवाया है। दोनों में जन्मतिथि भिन्न है। ऊषा की जन्म तिथि प्रावि पड़रिया विकास क्षेत्र ब...