Siddhart Nagar News: दुर्दशा के आंसू बहा रहा बगहवा-सिसई जर्जर सड़क मार्ग
सिद्धार्थ, जुलाई 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़क खराब स्थिति में होने से आवागमन में लोगों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बगहवा-सिसई लगभग पांच किलोमीटर सड़क मार्ग की दशा इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। सड़क के पत्थर व गड्ढों से आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं। इस मार्ग से स्कूल छात्रों के अलावा चेतरा, सिंसई, करमा, साधू नगर, मदरहना खास, शिवनगर, बभनी आदि सहित क़ई अन्य गांव के नागरिकों का खुनुवा बाजार व तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ जरूरी कार्यों से हर दिन आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दशक से अधिक समय गुजरने के बाद भी खराब पड़ी इस सड़क का कोई निगहबान नहीं है। दोबारा मरम्मत कब होगा, इसका पता नहीं।क्षेत्र के लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.