Siddhart Nagar News: दुर्गा पूजा समारोह देखने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
सिद्धार्थ, अक्टूबर 17 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के भोजवार मार्ग पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कठेला जनूबी टोला गाजीपुर निवासी पवन कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार गुरुवार रात बाइक से भोजवार में दुर्गा पूजा देखने जा रहे थे। वह भोजवार मार्ग पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन सड़क किनारे स्थित पानी भरे धान के खेत में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.