सिद्धार्थ, नवम्बर 3 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मलगवा गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली में सिर में चोट लगने के बाद मौत हो गयी। घर पर शव पहुंचने पर कोहराम मच गया।मलगवा गांव निवासी बदलू साहनी (41) दिल्ली में करीब बीस वर्षों से रहकर खाना बनाने, मजदूरी करने का काम करता था। दिल्ली में 30 अक्टूबर को उसके सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। अधिक चोट से उसकी मौत हो गई। दिल्ली से शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा व पुत्री चाहत( 13 ), मानसी ( 10 ), दीपांसी (07 ) का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शव का अंतिम संस्कार बानगंगा नदी श्मशान घाट पर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि घटना प्रकरण की जानकारी नहीं हो पायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...