सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में नवागत सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने रविवार को सीएचसी शोहरतगढ़ व उस्का बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक, चिकित्सक व मौजूद स्टॉफ को हिदायत देते हुए व्यवस्था सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दलालों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाया जाए, नहीं तो चिकित्सक कार्रवाई की जद में होंगे।

पर्ची काउंटर के सुधार महिला व पुरुष पर्ची काउंटर अलग-अलग कराने का भी निर्देश दिया। सीएमओ ने शोहरतगढ़ सीएचसी पर औचक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका चेक किया। इसके बाद इमरजेंसी सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। दवाओं के संदर्भ में स्टॉक को देखा। इसके बाद पूरे परिसर का भ्रमण किया। सीएमओ ने पर्...