Siddhart Nagar News: दलदल में बदल गई कच्ची सड़क, संकट में ग्रामीणों का आवागमन
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आषाढ़ की रिमझिम बारिश ने खुनियांव क्षेत्र के मिश्रौलिया खालसा गांव के मुख्य बदहाल सड़क की पोल खोल दी है। गांव को पीडब्ल्यूडी मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़क दलदल में बदल गई है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है।क्षेत्र के नियाज अहमद, करम हुसैन, रमई यादव, पीतांबर यादव, गोपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से हो रही रिमझिम बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलभराव इतना बढ़ गया है कि गांव मानो कैद होकर रह गया है। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से बाजार जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कब्रिस्तान समेत अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.