Siddhart Nagar News: दलदल बनी गागापुर से मनिकौरा सड़क की मरम्मत शुरू
सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- Siddhart Nagar News: बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में रविवार के अंक में गागापुर से मनिकौरा मार्ग बन गया दलदल, आवागमन में परेशानी शीर्षक से छपी खबर का असर रविवार को ही दिखाई दे गया। खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों बाद ग्राम पंचायत गागापुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत शुरू करा दी। ग्राम प्रधान जैनुल्लाह की देखरेख में जेसीबी मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर राबिश भराई का कार्य शुरू कराया गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।बरसात के कारण गागापुर-मनिकौरा संपर्क मार्ग कई स्थानों पर दलदल में तब्दील हो गया था। कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: ...और शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.