Siddhart Nagar News: दबंगों ने कमरे बंद कर युवक को पीटा
सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शहर के आजाद नगर वार्ड की रहने वाली मैमुननिशा ने थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वार्ड के ही कुछ लोगों ने उसके बेटे समीर पुत्र अब्दुल को जबरन उठा लिया ओर एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की। उसके पूरे शरीर पर पिटाई के गंभीर निशान है। तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि मेरे बेटे की कमरे में बंद कर पिटाई के दौरान उससे बीस हजार रुपये, मोबाइल छीन लिया गया। उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामा यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मोबाइल छीनकर युवक को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.