सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर,हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बारावफात के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही बिस्कोहर कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान ड्रोन कैमरों से भी संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई। त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च बिस्कोहर पुलिस चौकी से शुरू हुआ। पुलिस टीम पश्चिम मोहल्ला, कसेरा, शाह मोहल्ला, मुख्य बाजार और पुराना डाकखाना होते हुए परशुराम तिराहे तक पहुंची। मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।सुरक्षा यह भी पढ...