सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र व दशहरा को लेकर मिश्रौलिया थाने में रविवार को ग्राम प्रहरियों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को त्योहारों के दौरान गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद ग्राम प्रहरियों को साफा भी वितरित किया गया।थानाध्यक्ष रामदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी विवाद, अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, गश्ती बढ़ाने व शराब पर रोक पर जोर उन्...