सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा। खेसरहा थाने पर श्रावण मास, चेहल्लूम व बरावफात को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि श्रावण मास में कावड़ यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। चेहल्लुम के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन के नियमों का पालन करना जरूरी है। निर्धारित रूट का पालन करें। डीजे व अस्त्र-शस्त्र का उपयोग न करें। बारावफात के जुलूस और जश्न में शांति, आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखे। इस दौरान तयशुदा मार्गों का पालन करें, डीजे की आवाज नियंत्रित रखे। अंकित पांडेय, सत्य प्रकाश, बबलू, देवराज शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...