सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: ककरहवा। ककरहवा बाजार में तीन दिवसीय रामलीला मेला का शुभारंभ 21 नवंबर को होगा। यह जानकारी ग्राम प्रशासक नीतू पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मेला शनिवार रात से शुरू होकर सोमवार तक चलेगा। शनिवार की रात रामलीला में राम-वनवास से लेकर लंका दहन तक का मंचन होगा,रविवार को राम-रावण युद्ध का मंचन होगा और 23 नवंबर को भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...