सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में शुक्रवार को पूरा जिला सराबोर नजर आया। सांसद जगदंबिका पाल और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं, स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर युवा और बच्चे झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस के जश्न को उत्साह के साथ मनाया。 यह भी पढ़ें- Varanasi ...