Siddhart Nagar News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं में उबाल, की नारेबाजी
सिद्धार्थ, सितम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा,सिद्धार्थनगर। तहसीलदार इटवा कैलाश नाथ यादव की कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने तहसीलदार के स्थानांतरण के साथ मामले की विभागीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। तहसील अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री अब्दुल हलीम ने आरोप लगाया कि तहसीलदार पत्रावलियों के निस्तारण में मनमानी करते हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कई पत्रावलियां लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने तहसीलदार पर अवैध परितोषण मांगने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.