Siddhart Nagar News: तराई में हुई झमाझम बारिश से धान में लौटी रौनक
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। तराई में सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया वहीं खेतों में खड़ी धान की फसल को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की। बारिश ने सबसे ज्यादा राहत किसानों को दी है। इस समय खेतों में धान की फसल खड़ी है। बारिश नहीं होने से खेतों में नमी बनाए रखने को लेकर किसान चिंतित थे। बारिश से खेतों को पर्याप्त नमी मिली है। इससे धान की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी है। बारिश से फसल की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.