सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे और धुंध ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। रविवार सुबह आसमान पर कोहरे की हल्की चादर छाई रही। इससे सुबह के समय वातावरण में ठंड घुली रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने पर कोहरे का असर धीरे-धीरे खत्म हो गया और मौसम साफ हो गया। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ले ली। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: तराई के आंगन में चढ़ने लगा ठंड का रंग धुंध के साथ गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ गया। घरों से बाहर निकले लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। खासकर सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने से दिनचर्या पर भी इसका ...