Siddhart Nagar News: तराई में मेघों की बेरुखी से धान की रोपाई पर संकट
सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसून की सुस्त चाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आसमान में सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी लगातार लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार को भी दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर धान की खेती पर पड़ रहा है। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: दिनभर गर्मी और उमस ने किया परेशान, आज से झमाझम बारिश के आसार बारिश नहीं होने से किसान पम्पसेट के सहारे खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और रोपाई की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.