सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: इटवा ,हिन्दुस्तान संवाद। तराई में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। इस दौरान क्षेत्र के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश भी हुई। हालांकि बारिश का सिलसिला लंबे समय तक नहीं चला। इसके बाद दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचोली जारी रही। मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बादल छाने और बूंदाबांदी से मौसम कुछ राहत भरा नजर आया, लेकिन बाद में धूप निकलने से वातावरण में फिर गर्मी और उमस बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिनों की बारिश से खेतों में उम्मीदों की हरियाली, किसानों को राहत के साथ सतर्कता भी जरूरी दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाह...