Siddhart Nagar News: तराई में कोहरे की दस्तक संग बढ़ रहा ठंड का असर
सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- Siddhart Nagar News: इटवा,हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में सुबह और शाम मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह की शुरुआत कोहरे की चादर के साथ हो रही है तो शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। बुधवार को भी मौसम का यही रंग देखने को मिला। सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही। हालांकि सूरज चढ़ने के साथ ही धूप खिल उठी और धीरे-धीरे कोहरे का असर कम होता गया। दिन में निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी लेकिन शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली और हल्की सिहरन महसूस होने लगी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: तराई के आंगन में सुबह कोहरे की चादर, शाम को ठंड का पहरा मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में अंतर भी बना हुआ है।बुधवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 18.7 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.