Siddhart Nagar News: तराई में कोहरा बढ़ने से पिछड़ सकती है गेहूं की बुवाई
सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। तराई में ठंड की आमद हो गई है। पिछले तीन दिनों से धुंध छाया रह रहा है। कोहरा सुबह-शाम पड़ने लगा है। इस बीच धान के खेतों में नमी बने रहने से फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। खेतों में नमी से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के इलाके में अभी तक 60 फीसदी से अधिक फसल खड़ी रहने से गेहूं की बुवाई पिछड़ने की आशंका बनी हुई है। दरअसल, खेतों में धान की फसल तैयार हो गई है। तराई के सीमावर्ती इलाकों में दीपावली के बाद फसल कटनी शुरू हो जाती है, बावजूद अभी तक 40 फीसदी भी फसल ठीक से नहीं कट सकी है। खेतों में नमी बने होने से कटाई नहीं हो पा रही है। खेतों में नमी का कारण पिछले दिनों हुई बारिश भी है। फसल न कटने के बीच ही मौसम की अंगड़ाई ने सभी को परेशान करके रख दिया है। पिछले तीन दिनों से धूप लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.