Siddhart Nagar News: तराई में अब तक 33 फीसदी कम हुई बारिश
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई में मौसम का मिजाज इन दिनों किसानों के साथ आम लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी अचानक फुहारें पड़ रही हैं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच पर्याप्त बारिश न होने से खेतों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। वहीं उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। जिले में अब तक सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई है।
किसानों की चिंता सावन के 22 दिन बीतने के बाद भी जिले के ज्यादातर हिस्से में अपेक्षाकृत बारिश नहीं हो सकी है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल गई। इससे उमस व गर्मी बढ़ गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई में बारिश के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.