Siddhart Nagar News: ड्राइवर ट्रक लेकर फरार, मालिक परेशान, केस दर्ज
सिद्धार्थ, अगस्त 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शहर के एक व्यक्ति का ट्रक लेकर उसका चालक फरार हो गया। उसने फोन भी बंद कर रखा है। पीड़ित ने सिद्धार्थनगर थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के पूरब पड़ाव वार्ड निवासी शशांक सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि उनका ट्रक सुधाकर यादव पुत्र जिउत यादव निवासी बनियापार चक मुजतबा कल्याणपुर जिला मऊ चला रहा था। वह उससे होने वाली कमाई में से वेतन काट कर भुगतान करता था। अप्रैल माह से उसने पैसा नहीं दिया।सात जुलाई से मोबाइल भी बंद रखा है इससे ट्रक के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है कि उसने उसे बेच दिया है या कोई दुर्घटना कर दिया है। प्रार्थी ने अपने स्तर से पता लगाने की बहुत कोशिश की पर वाहन का कोई पता नहीं चला। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.