Siddhart Nagar News: डेढ़ वर्ष बाद मासूम बच्चे के साथ अपहृता बरामद
सिद्धार्थ, जुलाई 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाने में 2024 में अपहरण के एक मामले में केस दर्ज था। डेढ़ साल बाद पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया है। उसके पास आठ माह का मासूम बच्चा भी है। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि बरामद युवती से बात की गई तो उसने मामला प्रेम प्रसंग का बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक गांव की अपहृता युवती 22 अक्टूबर 2024 को राजकुमार पासवान पुत्र रामवृक्ष पासवान निवासी मंझरिया थाना उस्का बाजार के साथ चली गई थी। दोनों के मध्य प्रेम संबंध होने से आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया गया। दोनों मुंबई में साथ रह रहे थे।पीड़िता वर्तमान में अपने साथ लगभग आठ माह के एक शिशु को लेकर वापस आई है जिसे उसने अपना एवं राजकुमार पासवान का पुत्र बताया है। पीड़िता को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.