Siddhart Nagar News: डेढ़ घंटे झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत
सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: घोसियारी बाजार। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। घने बादलों और गरज चमक के बीच मूसलधार बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। मुख्य मार्गों पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मूसलधार बारिश से तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। महंत, शम्भू नाथ, रामफेर हितई आदि किसानों का कहना है कि धान समेत खरीफ की फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से फिलहाल सिंचाई की जरूरत कम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.