Siddhart Nagar News: ठेकेदार के आश्वासन के बाद धरना स्थगित
सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकड़ी चौराहे से मस्जिदिया, पिपरी होते हुए देवकलीगंज-सहजनवा जाने वाली सड़क की बदहाली के साथ ही निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद भी शुरू न होने से लोगों में नाराजगी थी। अपनादल (एस) शिक्षा मंच के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने सड़क को लेकर सोमवार से धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। इस बीच ठेकेदार अजय कुमार सिंह ने मंगलवार से कार्य शुरू करने की लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। क्षेत्र के अनिल चौधरी, रामप्रसाद वर्मा, सीमा देवी, मोहम्मद अकरम, जगदीश पटेल आदि ने कहा कि यह सड़क दर्जनों गांवों के आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। अवर अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार से नाली और सड़क दोनों का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.