Siddhart Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर की भिड़ंत, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर का इंजन
सिद्धार्थ, नवम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बांसी-नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सोनखर चौराहे के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर के टक्कर में ट्रैक्टर चालक रांची का रहने वाला सुरेश कुमार घायल हो गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रैक्टर चालक सुरेश कुमार को हल्की चोटें आई हैं। ट्रैक्टर मालिक शिवाकांत पांडेय भी मौके पर मौजूद रहे। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.