Siddhart Nagar News: ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर कटा, गंभीर
सिद्धार्थ, जुलाई 12 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित उस्का रेलवे स्टेशन पर शनिवार को गोरखपुर से गोमतीनगर जा रही ट्रेन से उतरते समय एक युवक चपेट में आ गया। इससे उसका पैर कट गया। उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।गोरखपुर से गोमतीनगर जाने वाली ट्रेन उस्का रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन से उतरते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसका पैर कट गया। आसपास के लोगों ने घायल को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के कुड़जा गांव निवासी मनोज साहनी(32) के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- ट्रेन के दरवाजे पर बैठना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म से टकराकर युवक का पैर कुचला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.