Siddhart Nagar News: ट्रक से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, युवक घायल
सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के असाधरपुर चौराहे के पास बेंवा भड़रिया मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई, जिससे एक 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बेंवा ले जाया गया, जहां से उसे बस्ती रेफर कर दिया गया। धनखरपुर गांव निवासी आमिर रजा (22) पुत्र मसीहुद्दीन अपने बाइक से किसी काम से धनखरपुर से बयारा की तरफ जा रहे था,तभी असाधरपुर चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। बाइक सवार आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।घायल युवक के परिजनों व भवानीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घायल युवक के परिजन व थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को परिजनों की मदद से साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.