सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गांव में घूम-घूम कर सोने के जेवर और रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो आरोपित शोहरतगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल बाइक सवार तीन लोग 27 अक्तूबर को क्षेत्र के पैकी खास गांव के एक घर पहुंचकर एक महिला को सोने के जेवर दोगुने करने का लालच दिया और जेवर लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो चंदवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दो आरोपित घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि तीसरा आरोपित मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: झांसा देकर जेवरात व पैसे दुगना कराने के दो आरोपी चढ़े पुलिस के ह...