Siddhart Nagar News: झमाझम बारिश से बांसी जलमग्न, कोतवाली रोड पर जलभराव
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। लगातार हुई वर्षा के कारण नगर के कोतवाली रोड सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो गया इससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक प्रभावित कोतवाली रोड रहा जहां सड़क पर पानी भर जाने से कई दुकानों में वर्षा का पानी घुस गया। दुकानदारों का सामान भीग गया और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली रोड का निर्माण कार्य नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार से ही शुरू कराया है लेकिन लगातार बारिश के चलते कार्य प्रभावित हो गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: खबर का जोड़...आफत: ट्रांसपोर्टनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.