Siddhart Nagar News: जेनरेटर का अल्टरनेटर चोरी होने का आरोप
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव के पास चंद्रदीप घाट मार्ग पर एक निजी विद्यालय पर खड़े जेनरेटर का अल्टीनेटर बीते रविवार की रात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी अरविंद पाल ने बताया वह टेंट का कारोबार करते हैं, कुछ दिन पहले कादिराबाद स्थित एक निजी विद्यालय पर उनका किराये पर जेनरेटर गया था। जहां से रविवार की रात उसका अल्टरनेटर चोरी हो गया है। जिसकी जानकारी सोमवार को होने पर स्कूल संचालक को मामला अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, पता करवाकर आवश्यक कार्रयवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: जेनरेटर का अल्टरनेटर चोरी होने का आरोप यह भी पढ़ें- Khaga...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.