सिद्धार्थ, नवम्बर 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मंडल स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले के 11 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर खेल विभाग एवं प्रशिक्षकों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।जूडो कोच सौरभ पाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन दिसंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें जिले के चयनित खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में सोनाली, अंकिता, निधि यादव, अंश अग्रहेरी, मनीष राज, दिवाकर, दिव्यांग सिंह जाटव, ओम तिवारी, आशीष,...