Siddhart Nagar News: जिले में 76.86 शिक्षकों ने किया मताधिकार का प्रयोग
सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले में 76.86 फीसदी शिक्षकों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद के आठ मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। जिले में 2787 मतदाताओं में से 2142 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1745 पुरुष व 397 महिला वोटरों ने अपने वोट डाले। जिले में 2182 पुरुष व 605 महिला वोटर थीं। मतदान के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी गई। डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी लेने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.