Siddhart Nagar News: जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर हुआ मंथन
सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के एक होटल में जनपदीय विचार संगोष्ठी का आयोजन कर जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर मंथन किया गया। संगोष्ठी में कपिलवस्तु को केंद्र में रखते हुए जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर प्रभावी ढंग से स्थापित करने की जरूरत बताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक विरासत को बेहतर सुविधाओं से जोड़कर पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था का माध्यम बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायी भी मौजूद रहे। उन्हें पर्यटन क्षेत्र में आने वाली संभावनाओं, पर्यटकों की जरूरतों और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई जरूरी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kannauj...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.