सिद्धार्थ, जुलाई 24 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के खैरी उर्फ झुंगहवा और प्रतापपुर संपर्क मार्ग इटहिया के पास बूढ़ी राप्ती नदी कटान से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कठेला, नदवलिया, आमहवा, प्रतापपुर बसहिया, कोटिया दिगर, रामापुर, खैरा, बैदौली, अतरी बाजार, नौडिहवा, रामगढ़, खैरी उर्फ झुगहवा, तौलिहवा, बाला नगर, इटहिया आदि गांव के नागरिकों के लिए पीएचसी बढ़नी व तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ आदि जगहों को जोड़ने क्षेत्र के लोगों के आवागमन का यह मुख्य रास्ता है। कटान स्थल पर क़ई वर्षों से राहगीरों का सड़क से आवागमन जोखिम भरा बना है। नदी सड़क को करीब 50 मीटर निगल चुकी है। क्षतिग्रस्त पटरी के कीचड़ से हर दिन सैकड़ों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। थोड़ी सी बरसात के बाद लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से मजबूर ...