सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बे के आंबेडकर नगर और रामनगर वार्ड में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को हुई बारिश से नालियां उफना गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अंबेडकर नगर में हनुमान मंदिर के पास नाली से गंदगी उफनाकर सड़क पर फैल गई। इसी तरह वार्डो में बरसात से नालिया जाम रहने के कारण सड़को पर पानी और गंदगी बहने लगा। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। वार्ड निवासियों ने प्रशासन से जल निकासी की समस्या को दूर करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: करोड़ों के प्रस्ताव, फिर भी जलभराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...