Siddhart Nagar News: जलाभिषेक कर शिवालयों में भक्तों ने की पूजा अर्चना
सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। सावन माह में शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना किया। शिवभक्त हाथ में पूजा सामग्री व जल लेकर नंगे पांव चलकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। नगर पंचायत के डोई के राधाकृष्ण, श्रीराम जानकी व भारत माता चौक आदि शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ रही। डोई शिवमंदिर पर नवयुवक व नवयुवतियों के चहल पहल से लोगों में श्रद्धा व उत्साह बढ़ता गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के जवान शिवालयों पर मौजूद रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान प्रधान राममिलन चौधरी, बाबा बालक दास, श्याम पांडेय, अंकित कुमार,आशीष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.