Siddhart Nagar News: जर्जर सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प, पार्कों का भी होगा सुंदरीकरण
सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: बांसी। नगर क्षेत्र की जर्जर और बदहाल सड़कों को लेकर नगर पालिका परिषद बांसी ने गंभीरता दिखाई है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने कहा कि नगर की कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही इन मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे लंबे समय से खराब सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी झेल रहे राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने बताया कि बांसी नगर क्षेत्र के कई प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने तथा सड़क की सतह खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बेलसंड का बढ़ेगा दायरा, नगर परिषद बनाने पर बोर्ड में मंथन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.