सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे समेत क्षेत्र के बहेरिया, हजिरवा, दाऊजजोत सहित अन्य गांवों में धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। जिनका बुधवार की शाम भक्तों ने धूमधाम से विसर्जन किया। इस दौरान शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों से वातावरण गूंजायमान रहा। अबीर गुलाल से भक्त सराबोर दिखाई दिए। विधिपूर्वक विसजर्न की प्रकिया पूर्ण किया। बुधवार की शाम सभी स्थानों पर हवन-पूजन कार्य पूर्ण हुआ। प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए शुक्रवार को सुबह से आयोजन समिति के लोग जुट गए। वाहनों को पंडाल पर लाकर माता की चौकी, साउंड व अन्य जरूरी चीजें रखा। लगभग तीन बजे के बाद मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश की प्रतिमाओं को रखा गया। इसके बाद लोगों ने प्रतिमाओं क...