सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेड़ारी गांव में एक व्यक्ति द्वारा जबरन बाउंड्रीवॉल गिराने की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पेड़ारी गांव निवासी कल्लू मौर्य पुत्र भीखू ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में भूमिधरी गाटा संख्या-222 पर लंबे अर्से से काबिज दाखिल होकर बाउंड्रीवाल बना रखा है। मामला न्यायालय अपर आयुक्त बस्ती के यहां कल्लू बनाम नेमचन्द्र आदि विचाराधीन है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसको स्थगन आदेश भी प्राप्त है। इसके बावजूद उक्त विपक्षी मंगरे पुत्र शंकर, तुलसीराम, छोटकू पुत्र चन्हिू, मायाराम पुत्र लौटन, शंकर, अर्जुन पुत्र गोली, विनोद पुत्र राम अजोरे आदि ने दबंगई कर क्षतिग्रस्त कर दिया। भतीजे महेश पुत्र सत्यपाल द्वारा ऐसा करने से रोकने पर उसे मा...