सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शुक्रवार को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह का माहौल है। मंदिरों में सजावट शुरू हो गई है तो बाजारों में भी जन्माष्टमी से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सजने वाले पंडालों और झांकियों के लिए सजावटी सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी झालर, लाइट, फूल-माला, पर्दे, पालना, मुकुट, बांसुरी और भगवान के श्रृंगार से जुड़ी सामग्री लोगों को आकर्षित कर रही है। जन्माष्टमी को लेकर जिले के सभी थानों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। थानों के भवनों का रंग-रोगन कराने के साथ ही परिसर की साफ-सफाई कराई जा ...