सिद्धार्थ, सितम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष तेजी से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। जननी सुरक्षा योजना और जल जीवन मिशन की प्रगति कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में चर्चा विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने और निर्धारित शेड्यूल के ...