सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विघ्नहर्ता गणेश की सुंदर व आकर्षक झांकी सजायी गयी है। जगह जगह स्थापित प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की जा रही है। नगर पंचायत के बुधई स्मारक व धोबी मोहल्ला, मोतीलाल नगर तिराहा के पास पांडालों के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगे बिजली के झालरों व फूलों से बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाकर सनातन धर्म के पंच देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश की मनमोहक व सुंदर प्रतिमाएं आकर्षण के केन्द्र रहे। पुजारी टिल्लू शर्मा ने कहा कि चतुर्थी से पूर्णिमा तक विघ्नहर्ता गणेश को लाल सिंदूर, मोदक, दूर्वा अर्पित कर पूजा अर्चना व वंदना करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और संकटों का निवारण होता है। यह भी पढ़ें- Mau News: जिले भर में मची है गणेशोत्सव की धूम गणेश...