Siddhart Nagar News: जंगला तोड़ घर में घुसे चोर, नगदी व जेवरात लेकर गायब
सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सुकडहर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर के जंगले को तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें से 20 हज़ार रुपये नगदी व सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।क्षेत्र के सुकडहर गांव निवासी धर्मराज ने बताया कि शनिवार की रात हर दिन की तरह भोजन करने के बाद सोने चले गए। रविवार की सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि घर का जंगला टूटा हुआ है। कमरे के भीतर रखी आलमारी भी टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे 20 हज़ार नक़दी, एक जोड़ा चांदी का पायल, कंगन और सोने की मक्खी गायब थी। सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। चोरी की इस वारदात की गहन जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.